Big StoryCity

कलेक्टर ने किया कला केंद्र का निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बुधवार को कला केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों से मुलाकात कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कला केंद्र का उद्देश्य शहर के कलाकारों को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के इच्छुक लोगों को सीखने का मंच प्रदान करना है।



विदित हो कि कला केंद्र में गायन, वादन, ड्राइंग, गिटार, बांसुरी, तबला, ड्रम आदि विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र में रिकॉर्डिंग स्टूडियों भी है, जिसमें रिकॉर्डिंग की सुविधा है। कलेक्टर ने परिसर के पार्किंग स्थल और स्वीमिंग पूल परिसर का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, रोजगार अधिकारी केदार पटेल, डिप्टी कलेक्टर अभिलाषा पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button