Big Storykanker

पिकअप की टक्कर से शिक्षक की मौत, वाहन चालक फरार

विश्रामपुरी /केसकाल। विश्रामपुरी से 5 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम कोंगेरा के समीप एक शिक्षक की दर्दनाक घटना में मौत हो गई। यह घटना सुबह 6:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है शिक्षक रमेश बैध माध्यमिक शाला सोनपुर में पदस्थ थे शिक्षक रमेश वैद्य की सामाजिक विज्ञान की प्रशिक्षण डायट बस्तर में थी सुबह 23 तारीख अयपुरडीही से अपने शिक्षक साथी के साथ मोटरसाइकिल (बाइक)ष्द्द05 ड्डष् 1988 से सवार होकर बस्तर डाइट जा रहे थे विपरीत दिशा से केशकाल तरफ़ से अनियंत्रित आ रही पिकअप वाहन से मोटरसाइकिल सवार शिक्षक को ठोकर मार दी जिससे शिक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई प्रशिक्षण में जा रहे शिक्षक साथी भी पीछे-पीछे अलग- अलग बाइक से जा रहे थे वह भी बाल बाल बच गए ।
घटना की प्रत्यक्ष दर्शी शिक्षक साथी ने बताया कि पिकअप वाहन की एक ही हेडलाइट जल रही थी टक्कर मारने के बाद पिकअप वाहन फरार हो गई बताया जाता है कि पिकअप वाहन विश्रामपुरी होते हुए उड़ीसा की ओर गई है इस घटना की रिपोर्ट परिजनों ने विश्रामपुरी थाने में लिखाई है समाचार लिखे जाने तक विश्रामपुरी पुलिस उक्त पिकअप वाहन की तलाश में उड़ीसा रवाना हो गई है । शिक्षक रमेश वैध अपने पीछे पत्नी के साथ एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गए पुत्र कांकेर कॉलेज मैं अध्यनरत है घटना की खबर मिलते हैं परिवार एवं गांव में शोक की लहर फैल गई शिक्षक साथी की घटना में मौत हो जाने से विश्रामपुरी शिक्षक संघ ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए है शिक्षक संघ ने भी उक्त पिकअप वाहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button