Big StorySports

अल्कराज और स्वियाटेक बने इंडियन वेल्स चैंपियन

इंडियन वेल्स । गत चैंपियन कार्लोस अलकराज ने बीएनपी परिबास ओपन टेनिस के पुरुष एकल फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को 7-6, 6-1 से हराकर पिछले साल विंबलडन चैंपियन बनने के बाद अपना पहला खिताब जीता। अल्कराज यहां दाहिने टखने में चोट के साथ पहुंचे थे।




उनके पूरे टूर्नामेंट में खेलने को लेकर संदेह था लेकिन वह यहां लगातार दूसरे साल चैंपियन बनने में सफल रहे। इगा स्वियाटेक ने महिलाओं के फाइनल में मारिया सककारी को लगभग एक घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-0 से करारी शिकस्त दी। स्वियाटेक ने इस 12 दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान छह मैचों में केवल 21 गेम गंवाए। स्वियाटेक की इस साल 22 मैचों में यह 20वीं जीत है। उन्होंने पिछले साल भी इस आयोजन के फाइनल में पोलैंड की खिलाड़ी को 6-4, 6-1 से मात दी थी। अल्कराज, नोवाक जोकोविच के 2014 से 2016 तक लगातार तीन बार चैंपियन बनने के बाद इस खिताब का बचाव करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button