Big StoryEntertainment

विक्की कौशल और सारा की फिल्म की लौटी रौनक

मुंबई . फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं और यह सिनेमाघरों में अब भी बरकरार है। जहां प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ की हाल पहले वीक में ही ढुलमुल हो गई है वहीं सारा अली खान और विक्की कौशल की इस फिल्म का जादू अब भी बरकरार है। 2 जून को रिलीज हुई ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 22वें दिन ‘आदिपुरुष’ के मुकाबले बस थोड़ी ही पीछे रह गई है। फिल्म  ने 22वें दिन कुल मिलाकर 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई कुल मिलाकर 73.89 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई। वहीं ये फिल्म वर्ल्डवाइड अब 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म 100 करोड़ को छू पाने में महज 2.3 करोड़ रुपये दूर है। फिल्म ने दुनिया भर में कुल मिलाकर 97.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button