City

रायपुर, दुर्ग-भिलाई में आठ ठिकानों पर ईडी की दबिश

रायपुर। प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फिर छापेमारी की है। रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग-भिलाई में सट्टा कारोबार से जुडे आठ लोगों के घर छापा मारा गया है। रायपुर में तीन जगहों वॉलफोर्ट सिटी, स्वर्णभूमि और अशोका रत्न में रेड मारी गई है। अशोका रत्न में रहने वाले ज्वैलरी और पेट्रोल पंप संचालक के दो ठिकानों पर दबिश दी गई है। कारोबारी के निवास में सीआरपीएफ के जवानों के साथ ईडी की टीम पहुंची है। भिलाई के फरीद नगर निवासी ट्रांसपोर्टर के यहां भी कार्रवाई की गई है। सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों के यहां कार्रवाई क जा रही है। दुबई से पैसों के हवाले का लिंक मिला था। दुर्ग में जमीन खरीदी बिक्री का काम करने वाले मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के भिलाई निवास पर ईडी ने कार्रवाई की है। बच्चा खान एक मंत्री के करीबी माने जाते हैं। फरीदनगर स्थित निवास में चार ईडी के अधिकारी सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं। भिलाई में ही रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल और सन्नी सतनाम के यहां जांच जारी है। दुर्ग के पद्मनाभपुर के सतीश चंद्राकर के यहां छापा मारा गया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button