Big StoryRaigarh

“ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” फिल्म का मुफ्त प्रदर्शन 10 अप्रैल को, एसपी शशि मोहन सिंह रहेंगे उपस्थित

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में फिल्म “ख़ौफ़ – द डिजिटल वॉर” का निःशुल्क शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। जानकारी के अनुसार, एसपी शशि मोहन सिंह के अभिनय से निर्मित साइबर जागरूकता फिल्म ‘खौफ’ का प्रदर्शन 10 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक और प्रेरित किया गया है। पुलिस विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखें और साइबर ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराधों से सतर्क रहें। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पहल का लाभ उठाने की अपील की गई है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button