Big StoryCity

रायपुर पहुंचा दुनिया का सबसे महंगा आम



  • एक किलो की कीमत में मिल जाएगा चार तोला सोना
  • आम से निर्मित छप्पन भोग बना आकर्षण का केंद्र

लोगों को भा रहे आम के अलग-अलग किस्म

आम के इस महोत्सव में पहुंच को अलग-अलग किस्म के आम देखने को मिल रहे हैं। इस मौके पर बहार से आये उत्पादकों द्वारा अपना काउंटर भी लगाया गया है। आम के लिए मशहूर उतर प्रदेश के मलिहाबाद के राजकुमार गुप्ता सपरिवार यहां आये हुए हैं। उनके काउंटर पर लगे बड़े आकर के दशहरी आम लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे एप्पल मैंगो भी लेकर आये हैं, जिसे उन्होंने प्रदर्शनी में लगाया है। साथ ही वे अपनी नर्सरी में तैयार किये गए आम के पौधों की भी बिक्री कर रहे हैं।

रायपुर । आम के दीवानों के लिए राजधानी में नेशनल मैंगो फेस्टिवल चल रहा है। इस मैंगो फेस्टिवल में आम की 300 से अधिक किस्म और आम से बने 56 व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इस मैंगो फेस्टिवल में मियाजाकी प्रजाति का आम खास चर्चा का विषय बना हुआ है। मियाजाकी को दुनिया के सबसे महंगे आम में भी शामिल किया जा सकता है। इस एक किलो आम की कीमत चार तोले सोने की कीमत के बराबर है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में आम की 300 से अधिक किस्म और आम से बने 56 व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदेश के सुदूर अंचल के सुगंधित आम के साथ देशभर के अलग-अलग हिस्सों में उत्पादन किए जाने वाले आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिनमें दशहरी, लंगड़ा, हापुस, केशर, नीलम, चौसा, नूरजहां, हिमसागर जैसी उन्नत किस्मों के साथ ही आम की बहुत सी देशी किस्में तथा मियाजाकी, थाई बनाना, रेड पामर जैसी किस्में शामिल है।
मियाजाकी आम की कीमत देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि आम इतना महंगा भी हो सकता है क्या? आम के एक किग्रा की कीमत 2.7 लाख रुपये हैं। इसके साथ महोत्सव में हाथीझूल आम का आकार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों आम के अनोखे कीमत और साइज को देखकर सभी उसके साथ सेल्फी ले रहे हैं। आम के सबसे महंगे किस्म को लेकर प्रदर्शनी में पहुंचे आके गुप्ता ने बताया कि मियाजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम है, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो है। एक फल का वजन करीब 350 ग्राम होता है। इसमें हमारे शरीर के लिए जरूरी एंटी आक्सीडेंट, फोलिक एसिड, बीटा-केरोटिन जैसे तत्व पाए जाते हैं।
महोत्सव में आम से बने 56 प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। व्यंजन में आम सेवई, आम मिलेट खीर, आम मफिन्नस, आम नारियल का लड्डू, आम पापड़, आम का आचार, आम का कराची हल्बा, कुल्फी, फिरनी, चटनी, लौंजी, कैंडी, आम साबुदाना की खीर आदि सभी आगंतुकों के मुंह में पानी ला रहा था। सजावट प्रतियोगिता में छात्रों ने आम को रोबोट, फूल, घड़ी, टेडी बियर के आकार में आकर्षक तरीके से सजाया। कुकिंग प्रतियोगिता में महिला प्रतिभागियों ने आम से कैरी कटलेट और मैंगो पुडिंग सहित अन्य लजीज व्यंजन बनाएं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button