सक्ती

त्रिलोक चन्द जयसवाल बोले -भाजपा महिला मतदाता को भ्रमित कर रहे है

सक्ती (मोहन अग्रवाल)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महतारी वंदन योजना में पंजीयन करना है यह कहकर प्रत्येक परिवार की महिला से फार्म भरवाने का काम कर रहे हैं जबकि चुनाव के समय मतदाता को ऐसा प्रलोभन देना आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं जिला कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चन्द जायसवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग महिला मतदाता को प्रलोभन देकर भ्रमित कर रहे है उस फार्म में न आधार नम्बर मांगा गया है और न ही हितग्राहियों का बैंक का खाता नम्बर मंगा गया हैं तो क्या शासन का पैसा नगद घर ले जाकर भाजपा कार्यकर्ता देंगे नगर कॉग्रेस अध्यक्ष दिगम्बर चौबे ने भाजपा झूठ बोलकर महिलाओं का वोट लेना चाहती है पहले भी मोदीपन्द्रह पन्द्रह लाख का प्रलोभन दे चुके हैं जिला कॉग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा शासन काल का किसानों का दो साल बोनस की कोई चर्चा नहीं करती इनके बहकावें में न आये।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button