Uncategorized

केएल राजू और राजेश लीलोठीया का जगदलपुर आगमन पर विक्रम लहरे के नेतृत्व में हुआ जोशीला स्वागत

जगदलपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक/ओबीसी विभाग कांग्रेस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल राजू एवं अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लीलोठीया के जगदलपुर आगमन पर जगदलपुर के सर्किट हाउस में फूल मालाओं से स्वागत कर एवं सौजन्य मुलाकात किए। अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रकोष्ठ के बस्तर जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे के नेतृत्व में उनके अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों के साथियों के साथ जगदलपुर प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारी,बौद्ध समाज के पदाधिकारी,महार समाज के पदाधिकारी एवं महारा समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। साथ ही सभी समाज के विकास को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कांग्रेस पार्टी के गतिविधियों को लेकर कई अंदरुनी चर्चा की गई।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button