Big StoryNationalSports

वल्र्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक ने जीता फ्रेंच ओपन

फाइनल में इटली की जैसमीन पाओलिनी को हराया



नई दिल्ली। फ्रेंच ओपन 2024 के महिला सिंगल्स का खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जीत लिया है। इगा ने फाइनल मुकाबले में इटली की जैसमीन पाओलिनी को हराया है। शानिवार को रोलां गैरां के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेल गए फाइनल मैच में वल्र्ड नंबर-1 इगा स्वियातेक ने जैसमीन पाओलिनी को सीधे सेट में 6-2, 6-1 से हरा दिया। 12वीं सीड जैसमीन पाओलिनी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थी। इगा ने ट्रॉफी जीतने के बाद बॉल किड्स के साथ जश्न मनाया।
इगा ने अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता
पोलैंड की इगा ने साल 2020, 2022 और 2023 में भी फ्रेंच ओपन जीता था। जबकि साल 2022 में इगा स््र ओपन भी जीती थी। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में इगा ने चेक रिपब्लिक की कैरोलिना मुचोवा को 6-2, 5-7, 6-4 से हराया था। सेमीफाइनल में जैसमीन पाओलिनी ने रूस की 16 साल की मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में 6-3,6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहीं चैंपियन इगा ने स्टार टेनिस खिलाडी कोको गाफ को 6-2, 6-4 से हराया था। जिसके बाद दोनों का मुकाबला आज फाइनल में हुआ था। 23 साल की इगा ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम मुकाबला 2019 में खेला था। इसके बाद 2020 में ही उन्होंने अपना पहला फ्रेंच ओपन जीता था। 2021 के सीजन में इगा एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाई। मगर 2022 में उन्होंने जोरदार वापसी की। फ्रेंच ओपन 2024 के मेन्स सिंगल का फाइनल स्पेन के कार्लोस अलकारेज और जर्मनी के अलेक्जेंडर जेवरेव के बीच होगा। अलकारेज ने सेमीफइनल मैच में इटली के यानिक सिनर को 2-6, 6-3, 3-6,6-4, 6-3 से हराया। वहीं अलेक्जेंडर जेवरेव ने नॉर्वे के कैस्पर रुड को 2-6, 6-2, 6-4,6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button