Big StoryCity

भगवान जगन्नाथ के पूजा-अर्चना कर विधायक पुरंदर मिश्रा ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मोत्सव

बसना विधायक ने सौजन्य भेंट कर दी जन्मदिन की बधाई




रायपुर। राजधानी के लोकप्रिय उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा का जन्मोत्सव कार्यक्रम गायत्री नगर के जगन्नाथ मंदिर परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्म उत्सव कार्यक्रम में रायपुर शहर के वरिष्ठ भाजपा एवं कांग्रेस नेतागण एवं पार्षद गण, मंडल अध्यक्ष, देवतुल्य कार्यकर्ता गण समाज के नागरिक गण भारी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान प्रभु जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरुआत किया गया। तथा मंदिर परिसर को सजाया गया था। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता समर्थक जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही भाजपा के नेता उपस्थित थे।
कार्यकर्ता ने उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के सक्रिय नेतृत्व की प्रशंसा की। उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामनाएं किया। लम्बे समय तक साथ सहयोग मिलता रहे कार्यक्रम के समापन के पश्चात जगन्नाथ मंदिर परिसर भोजन प्रसादी की व्यवस्था किया गया था। कार्यक्रम समापन पर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आज जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्नेह और प्रेम सदैव मिलता रहे। जगन्नाथ प्रभु केआशीर्वाद से लम्बे समय तक आप लोगों का साथ मिलता रहे। जनता का सेवा करता रहूं। सभी एकजुट होकर यहां पहुंचे हृदय से आभार व्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button