gharghoda

कन्या घरघोड़ा संकुल में मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन हुई संपन्न

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरघोड़ा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पालक समुदाय एवं विद्यालयों के मध्य समन्वय की भावना स्थापित करने हर घर में पढ़ाई का माहौल निर्मित करने के दृष्टिकोण से व छात्र छात्राओं को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके सहित अकादमिक प्रगति , स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वित करने हेतु बृहद रूप से पालक शिक्षक बैठक का आयोजन संकुल स्तर पर आयोजित किया गया। घरघोड़ा विकासखंड मुख्यालय के कन्या संकुल में मंगलवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ पालकों व संकुल अंतर्गत शामिल प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक के शिक्षक शिक्षिकाओं सहित संस्थाओं में अध्यनरत छात्र छात्राओं के पालकों की उपस्थिति में हुआ।पालकों ने “मेगा पालक शिक्षक बैठक” में उपस्थित होकर अपने विचारों को रखा एवं प्राप्त शैक्षणिक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचारों का विनिमय करते हुए संवाद स्थापित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती के प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ज्योति मैडम ने संकुल अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालयों की उपस्थिति सहित संचालित योजना एवं गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी बैठक में रखी।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य हरिश्चंद्र बेहरा ने शासन द्वारा मेगा पालक शिक्षक बैठक की महत्ता पर एवं इससे मिलने वाले दूरगामी शैक्षणिक परिणामों से पालकों को अवगत कराते हुए संकुल अंतर्गत नगरीय ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का वातावरण निर्मित करने पालकों से विद्यालय से जुड़ कर शिक्षा की मुख्य धारा में चलने का अनुरोध किया।बैठक में “उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम” अंतर्गत नव साक्षर भारत बनाने का संकल्प लिया गया जिसमें शिक्षा का दीप प्रज्वलित किए रखने का संकल्प सामूहिक रूप से लिया गया।इस सुअवसर पर ” एक पेड़ मां के नाम” अंतर्गत पालकों के मध्य पेड़ लगाने की अपील की गई साथ ही पौधरोपण भी किया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button