Big StoryEntertainment

फिर ‘मुख्यमंत्री’ बनेंगे अनिल कपूर


नयाक-2 को लेकर फैंस एक्साइटेड

मुंबई |अनिल कपूर इन दिनों ‘एनिमल’ में बलबीर सिंह बनकर छाए हुए हैं। फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के पापा का किरदार निभाया है, जिसे फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। ऐसे में अब रिपोर्टस की मानें तो अनिल कपूर जल्द ही एक और ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसके बारे में सुनकर आप सब एक्साइटेड हो जाएंगे। वैसे तो अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की हैं, जिसमें – ‘मिस्टर इंडिया’, ‘तेजाब’,’राम लखन’, ‘विरासत’,’ताल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। इन्हीं में से अनिल कपूर की एक सुरहिट फिल्म ‘नायक’ भी रही है, जिसमें उन्होंने एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनकर लोगों का दिल जीत लिया था।



नायक की स्टार कास्ट
बता दें कि 2001 में रिलीज हुई फिल्म नायक को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी, परेश रावल और अमरीश पुरी ने लीड रोल अदा किया था। वहीं फिल्म की कहानी मुख्यमंत्री और राजनीति के ईर्द-गिर्द घूमती नजर आई थी। ऐसे में नयाक 2 को लेकर फैंस की एक्साइटेड अब बढ़ती हुई नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button