Big StoryCity

वैश्य दिवस पर आयोजित होंगे अनेक सेवा कार्य, बैठक में रणनीति तय

पूरे प्रदेश के वैश्य बंधुओं को संगठन से जोड़ने अभियान होगा शुरू



रायपुर। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक आज प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मार्च को वैश्य दिवस पर मानवता की सेवा एवं गौ माता की सेवा कर मनाया जाएगा जिसमें अस्पतालों में फल वितरण, मंदिरों के सामने भंडारा एवं उरला स्थित गौ शाला में गाये को चारा खिलाने सहित अनेक सेवा कार्य सम्मिलित है। श्री राठी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होंगे।इस दौरान सभी वैश्य बंधुओं को संगठन का सदस्य बनाने भी निर्णय लिया गया है। बैठक को संरक्षक अशोक गुप्ता ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन महामंत्री राजकुमार राठी एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री शिवरतन गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री संजय चौधरी,प्रमोद जैन, दर्शन सांखला, रेखा साहू, ममता सोनी, गौरी साहू,योगेश चांडक,सतीश बागड़ी,अभिषेक गुप्ता, पवन मोहता, सविता गुप्ता,मुक्तेश अग्रवाल, नवीन गुप्ता,राजेश अग्रवाल सहित अनेक वैश्य बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button