Entertainment

ध्रुव सरजा की फिल्म में हुई नोरा की एंट्री

मुंबई। नोरा फतेही जितना बेहतरीन डांस करती हैं, उतनी ही बेहतरी एक्ट्रेस भी हैं। वह बॉलीवुड कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उनकी झोली में एक कन्नड़ फिल्म भी आ चुकी है। यह फिल्म कन्नड़ इंडस्ट्री के यंग सुपरस्टार ध्रुव सरजा के
साथ देखेंगी। इस फिल्म में संजय दत्त भी विलेन के किरदार में नजर आएंगे। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। यह फिल्म का टाइटल टीजर अक्टूबर 2022 में जारी हुआ था। ध्रुव सरजा स्टारर इस फिल्म का नाम ‘केडी-द डेविल’ है।


फिल्म से नोहा का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। फिल्म के फर्स्ट लुक में नोरा को रेड कलर की ड्रेस में दिखाया गया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नोरा का अनाउंसमेंट पोस्टर निश्चित रूप से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। पैन-इंडिया फिल्म ‘केडी- द डेविल’ 1970 के दशक की बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है। नोरा फतेही और ध्रुव सरजा के अलावा इसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, रमेश अरविंद और वी रविचंद्रन भी हैं। फिल्म अपराधियों और ठगों के इर्द-गिर्द घूमती है। ‘केडी-द डेविल’ केवीएन प्रोडक्शंस प्रेम द्वारा निर्देशित व प्रस्तुत है। फैन इंडिया फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। बात करें वर्कफ्रंट की तो नोरा फतेही जल्द ही विद्युत जामवाल के साथ ‘क्रैक- जीतेगा तो जिएगा’ में नजर आएंगी। इसमें एमी जैक्सन और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह फिल्म घातक खेलों पर आधारित बताई जा रही है और 23 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button