City

पीजी डॉक्टर्स के लिए 18 महीनों की फ़ेलोशिप

बिलासपुर। 18 महीनों के लिए दी जाने वाली इस फ़ेलोशिप में डॉक्टरों को ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए सीखने के अवसर मिलेंगे। अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे देश के 11 महत्वनपूर्ण संस्थान मिलकर इस फ़ेलोशिप की शुरुआत कर रहे हैं। ये संस्थान देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद हैं। विदित हो कि अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने पोस्ट ग्रैजुएट डॉक्टरों के लिए ‘अज़ीम प्रेमजी हेल्थ इक्विटी फ़ेलोशिप’ की घोषणा की है।यह युवा सहभागियों के लिए दूर-दराज़ के क्षेत्रों में रहने वाले कमज़ोर और ज़रूरतमंद समुदायों के लिए कम संसाधनों में काम करते हुए मेडिसिन प्रैक्टिसेस से जुड़ी तमाम पेचीदगियों को स्वास्थ्य क्षेत्र के महारथियों से सीखने का अवसर है। इस फ़ेलोशिप के दौरान डॉक्टरों को जमीनी स्तर पर काम करने के अनुभवों के ज़रिए सीखने को मिलेगा।इस फ़ेलोशिप के तहत सहभागी फील्ड पर फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मी के रूप में काम करने का बेशकीमती तजुरबा हासिल कर पाएँगे एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की ज़रूरत के मुताबिक उपलब्ध कराने व लोगों तक पहुँचाने के रास्ते में आने वाली चुनौतियों को समझ पाएँगे तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में आने वाली कई तरह की चुनौतियों सुलझाना सीखते हुए इस क्षेत्र के अनुभवी लोगों और समुदाय के साथ मिलकर काम करना सीख पाएँगे व स्वास्थ्य क्षेत्र में स्थाुई बदलाव लाने के काम कर रहे लोगों से जुड़ेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button