Big StoryCity

 रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेज की चुनावी जनसंपर्क

 



रायपुर (न्यूज टर्मिनल) । रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का चुनावी जनसंपर्क जोर-शोर से जारी है। सुबह से लेकर देर रात तक वे मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों से मिलकर भाजपा को जिताने का आग्रह कर रहे हैं। श्री मिश्रा ने शनिवार सुबह शंकर नगर उद्यान में योगाभ्यास एवं जनसंपर्क किया। वहीं योगाभ्यास के बाद लोगों ने नारा लगाया, अउ नई सहिबो, बदल के रहिबो। श्री मिश्रा ने सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रा से आए सिख समाज के लोगों का स्वागत किया और सभी से मुलाकात की। यात्रियों व बुजुर्गों से हाथ जोड़कर रायपुर उत्तर क्षेत्र से भारी मतों से जिताने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने श्री मिश्रा के माथे पर विजय तिलक लगाया और आरती उतारकर स्वागत किया। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तेलीबांधा स्थित बीएसयूपी कॉलोनी के रहवासियों ने मुहल्ले में फैली गंदगी, पानी की समस्याओं की श्री मिश्रा को जानकारी दी। श्री मिश्रा ने उत्कल भाषा की सिमटती साख पर गंभीरता जताते हुए कहा, चुनाव में जीत मिलने पर उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किए जाएंगे। जनसंपर्क में श्री मिश्रा के साथ तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पंकज प्रधान, अजीत खुरा, दीपक भारद्वाज, सीमा संतोष साहू, दनेश आहूजा, राकेश शर्मा, जीवन साहू, सुमीत खुरा और वैदी नायक सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button