June 11, 2026

कश्मीर के सिनेमाघरों में इश्क फरमाने आ रहे हैं ‘लैला मजनू’

0
कश्मीर के सिनेमाघरों में इश्क फरमाने आ रहे हैं ‘लैला मजनू’

नई दिल्ली। तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘लैला मजनू’2 अगस्त को कश्मीर में फिर से रिलीज होगी। हाल ही में, आईनॉक्स श्रीनगर के इंस्टाग्राम हैंडल ने साल 2018 की फिल्म ‘लैला मजनू’ की फिर से रिलीज के बारे में घोषणा की। एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होगी। लैला मजनू के कश्मीर में रिलीज होने की खबर से इसके कलाकार बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा कर खुशी जताई है। तृप्ति डिमरी ने स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।’ वहीं अन्य कलाकारों ने भी इस पर अपनी खुशी जाहिर की है। दुखद रोमांस पर आधारित फिल्म ‘लैला मजनू’ सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। इसका निर्देशन साजिद अली ने किया है। इम्तियाज अली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण एकता आर कपूर, शोभा कपूर और प्रीति अली ने किया है। पिछले कुछ सालों में इस फिल्म की कहानी और अभिनय की खूब सराहना हुई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *