Big StoryCity

मूणत ने महादेवघाट में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत किए 15 लाख रुपए

पिंक टॉयलेट निर्माण का कार्य का किया निरीक्षण


रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की पहल पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ महादेव घाट पर महिलाओं के लिए 20 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुलभ शौचालय यानी पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। श्री मूणत मंगलवार को महादेवघाट में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। महादेवघाट में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रुपए देने का ऐलान किया। श्री मूणत ने पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, अमूमन देखा जाता है कि धार्मिक स्थलों के निकट शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से महिलाओं को परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। इसलिए महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा प्रदान करने की पहल शरू हुई है। उन्होंने कहा, सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों की बाबा हटकेश्वरनाथ के पवित्र धाम महादेवघाट में गहरी आस्था है।

सावन, पुन्नी मेला समेत सालभर धार्मिक उत्सवों के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। हमारा प्रयास है कि यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाओं का विस्तार कर सकें। श्री मूणत ने महादेवघाट में निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजनों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की मांग के अनुरूप प्याऊ निर्माण हेतु 5 लाख और पुरुष टॉयलेट निर्माण हेतु 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा भी की। श्री मूणत ने बताया, उनकी बाबा हटकेश्वरनाथ के प्रति गहरी आस्था है। वह अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन से जुड़े महत्त्वपूर्ण अवसरों के दौरान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह वह इस साल भी सावन के पवित्र माह में कांवडिया बनकर पैदल ही महादेवघाट आएंगे। उन्होंने बताया, 18 अगस्त को वह हजारों शिवभक्तों के साथ विशाल कांवड़ पदयात्रा निकलेंगे। यह कांवड़ यात्रा गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए महादेवघाट पहुंचेगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button