gharghoda

सेजेस रायकेरा में 76 वाँ संविधान उद्देशिका वाचन कराकर सांसद राधेश्याम राठिया ने किया साइकिल वितरण

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित कर 76वाँ संविधान दिवस मनानीय सांसद महोदय श्री राधेश्याम राठिया ने संविधान उद्देशिका वाचन कराकर संविधान दिवस की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हर भारतीय के लिए 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था संविधान ही हमें एक स्वतंत्र देश का स्वतंत्र नागरिक की भावना का एहसास कराता है| राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की फोटो रंगोली के माध्यम से कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा बनाई गई| कक्षा 10वीं की छात्राओं ने भारतीय संसद भवन की रंगोली बनाई |कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पण,पूजाअर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा संविधान उद्देशिका का वाचन माननीय सांसद श्री राधे श्याम राठिया द्वारा कराया गया| जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान ने संविधान की प्रस्तावना पर जानकारी देते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है प्रस्तावना से मतलब है कि भारतीय संविधान के जो मूल आदर्श हैं उन्हें प्रस्तावना के माध्यम से संविधान में समाहित किया गया है संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के लिए राजनीतिक आर्थिक हुआ सामाजिक न्याय के साथ स्वतंत्रता के सभी रूप शामिल है| जिला महामंत्री श्री नरेश कुमार पंडा ने कहा की नागरिकों को आपसी भाईचारा के माध्यम से व्यक्ति के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने का संदेश देती है| घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल ने कहा भारत का संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है| प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण ने बताया की इसको बनाने में 2 साल 11 माह 18 दिन लगे थे यह 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ और इसे अपनाया गया इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ| छत्तीसगढ़ शासन की माहिती सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत सत्र 2025-26 में अध्यनरत कक्षा 9 वीं की पात्र 60 बालिकाओ को नि:शुल्क साइकिल वितरित किया गया साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल गए विद्यालय में अध्यनरत बालिकाओं का कहना है कि हम विद्यालय में दूसरे गांव से आकर अध्ययन करते हैं अब हमें साइकिल मिल जाने से हमें रोज विद्यालय पैदल आना नहीं पड़ेगा इससे हमारे समय बचेगा और हमें थकान से मुक्ति मिलेगी जिससे हम अच्छे से अध्यापन कार्य कर पाएंगे जिससे हमारा परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आएगा|
हम आपको बता दें कि यह विद्यालय हमेशा से ही प्राचार्य श्री शैलेंद्र कुमार कर्ण के सक्रियता के कारण शासन के प्रत्येक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करता आया है| यहां का परीक्षा परिणाम भी सदैव उत्कृष्ट ही रहता है स्वच्छता के क्षेत्र में यह विद्यालय पूरे जिले में अपना स्थान रखता है|इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शाला प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती कुमुदनी राठिया, श्री समयनाथ माझी, लोचन प्रसाद पटेल श्रीमती अल्मा सोरेॅग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा,खेम सिंह राठिया,तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे,दशरथ साव, दया सागर देहरी, रूद्र प्रताप पुरसेट, कुमारी यमुना बरिहा, मुरली साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा|


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today