Big StoryCity

कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भरा नामांकन , स्कूटी पर सवार होकर पहुंचीं कलेक्टोरेट

रायपुर। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे स्कूटी पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। स्थल पर कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे।
उन्होंने कहा, आज स्कूटी से हेलमेट पहन का आने का उद्देश्य यही कि हम लोगों को मैसेज दे रहे हैं कि लोग ट्रैफिक नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करें। आज हमने नामांकन जमा किया है। अब मैं लोगों के बीच भी जाऊंगी। किसी को कोई समस्या हो, वो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस की सूची देर से जारी होने के कारण अधिकतर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन भरा। कलेक्टोरेट में सुबह 11 बजे से ही नामांकन भरने भीड़ देखी गई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button