kankerState

द्वारिका का सपना हुआ साकार, प्रधानमंत्री आवास के तहत घर बनने से परिवार में आईं खुशियां

कांकेर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवार के लोगों के सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के आवास की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे।
जिले से लगे ग्राम दसपुर निवासी श्री द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। श्री रजक ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं, उनके परिवार में उनकी पत्नी रोजी-मजदूरी का काम करती हैं और उनका बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे, बारिश के दिनों में अक्सर पानी का टपकना, जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने से अपने लिए एक नया, पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उनका परिवार अब हंसी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। श्री द्वारिका रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें न केवल एक मकान मिला, बल्कि उनके परिवार की खुशियों में भी वृद्धि हुई है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है, जो उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button