Big StoryNationalSports

भारत ने रचा इतिहास, 52 साल बाद हॉकी टीम ने लगातार दो ओलंपिक में जीते कांस्य पदक

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया


पेरिस। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में स्पेन को हरा दिया। स्पेन को हराने के साथ ही भारत के पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत ने 50 साल के बाद पहली बार बैक-टू-बैक ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने का कमाल किया। भारत ने पेरिस ओलंपिक से पहले टोक्यो ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया था। जीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी।
भारतीय टीम मेन्स हॉकी इवेंट में इस बार सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे जर्मनी के हाथों हार मिली थी और टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी, लेकिन फाइनल में पहुंचने से बेशक ये टीम चूक गई, लेकिन ब्रॉन्ज को हाथ से नहीं जाने दिया। भारत ने इस मुकाबले में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। वहीं भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का भी हॉकी करियर इस मैच के साथ खत्म हो गया जिन्होंने अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था। पेरिस ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भी श्रीजेश का प्रदर्शन शानदार रहा और भारत को जीत दिलाने में उनकी भी भूमिका अहम रही। टीम के खिलाड़ियों ने श्रीजेश को कंधे पर बिठाकर मैदान पर चक्कर लगाकर मैदान से विदाई दी।

  • ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के पदक
  • एम्स्टर्डम 1928 में स्वर्ण
  • लॉस एंजलिस 1932 में स्वर्ण
  • बर्लिन 1936 में स्वर्ण
  • लंदन 1948 में स्वर्ण
  • हेलसिंकी 1952 में स्वर्ण
  • मेलबर्न 1956 में स्वर्ण
  • टोक्यो 1956 में स्वर्ण
  • मॉस्को 1980 में स्वर्ण
  • रोम 1960 में रजत
  • मैक्सिको 1968 में कांस्य
  • म्यूनिख 1972 में कांस्य
  • टोक्यो 2020 में कांस्य
  • पेरिस 2024 में कांस्य

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button