Uncategorized

मानक दिवस पर मधु अरोऱा और अनुज अरोऱा को मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि विश्व मानक दिवस पर कैट के महिला प्रदेश अध्यक्ष एवं एबीएस पॉली प्लास्ट के संचालक श्रीमती मधु अरोऱा एवं श्री अनुज अरोऱा को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने सम्मानित किया। श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि हर साल 14 अक्टूबर को विश्व मानक दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, विशेषज्ञों और संगठनों के योगदान को सम्मानित करने के लिए समर्पित है जो विश्वभर में उत्पादों, सेवाओं और प्रणालियों के मानक तय करते हैं। मानक हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं चाहे वह बिजली के सॉकेट हों, मोबाइल नेटवर्क, दवाओं की गुणवत्ता या खाद्य पदार्थों की सुरक्षा। विश्व मानक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि गुणवत्ता और एकरूपता ही वैश्विक प्रगति की कुंजी है। मानक किसी भी समाज की गुणवत्ता और सुरक्षा का आधार होते हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि उत्पाद, सेवाएं और प्रणालियां निर्धारित मानदंडों के अनुरूप हों।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button