Big StoryNational

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है।
व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने अपना यह अनुमान विभिन्न राज्यों के 30 शहरों के व्यापार संघों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लगाया है।
कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने कहा, ‘यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी उछाल लाता है। लोगों का विश्वास देश की पारंपरिक आर्थिक प्रणाली पर आधारित कई नए व्यवसायों को बढ़ा रहा है।’ खंडेलवाल ने कहा कि राम मंदिर अभिषेक के मद्देनजर देशभर में व्यापार संघों द्वारा करीब 30,000 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बाजार में जुलूस, श्री राम चौकी, श्री राम रैलियां, श्री राम पद यात्रा, स्कूटर तथा कार रैलियां और श्री राम सभाएं इनमें शामिल हैं।
राम मंदिर के मॉडल की मांग बढ़ी
बाजारों में श्री राम के झंडे, बैनर, टोपी, टी-शर्ट और राम मंदिर की तस्वीर वाले कुर्ते की भारी मांग देखी जा रही है। खंडेलवाल ने कहा, ‘राम मंदिर के मॉडल की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है और उम्मीद है कि देशभर में पांच करोड़ से ज्यादा मॉडल बेचे जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग राज्यों के कई शहरों में छोटी-छोटी निर्माण इकाइयां दिन-रात काम कर रही हैं।’



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button