Big StorySports

अमेरिकी प्रीमियर लीग में खेलेंगे श्रीसंत, बिन्नी

ह्यूस्टन। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत और हरफनमौला स्टुअर्ट बिन्नी अमेरिका में 19 से 31 दिसंबर तक होने वाले अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सत्र में खेलेंगे। श्रीसंत और बिन्नी दोनों भारत में सक्रिया क्रिकेट को अलविदा कह चुके हें और विदेश में फ्रेंचाइजी लीग खेल सकते हैं। सारे मैच टैक्सास के ह्यूस्टन में मूसा क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जाएंगे और लीग को आईसीसी से मान्यता भी मिली हुई है। अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड ने सात टीमों के लिए 40 विदेशी क्रिकेटरों से करार किया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button