Big Storypolitics

पाकिस्तान, खालिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी : शिवरतन शर्मा

रायपुर। भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा, पाकिस्तान, खालिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी है। कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की जा रही बयानबाजी एक साजिश है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की चुप्पी बता रही है कि इन विवादित बयानों को उनकी मौन सहमति और शह मिली हुई है। कांग्रेस नेताओं के बयान पूरे देश के सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है।
एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा, कवासी लखमा द्वारा चुनावी सभा में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तोड़कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये ‘मरेगा’ जैसे शब्दों का उपयोग कर बयान दिया गया। बस्तर में कवासी लखमा युवाओं को पुलिस कर्मियों को तीर कमान से मार कर भगाने उत्साहित कर रहे हैं। कवासी वैसे भी झीरम समेत अनेक मामलों में संदिग्ध रहे हैं। इससे पहले राजनांदगांव में भूपेश बघेल की नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरण दास मंहत ने कहा, लाठी से मोदी का सिर फोड़ दें, ऐसा सांसद चहिए। श्री शर्मा ने कहा, राजनांदगांव लोकसभा के मोहला मानपुर के नक्सली सूरजू टेकाम ने कांग्रेस विधायक के मंच पर रहते ही यह आह्वान किया था, भाजपा के लिए वोट मांगने आने वालों को काट देना चाहिए। बाद में एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या भी हुई। क्या यह सभी कांग्रेस प्रायोजित नहीं है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button