Big StoryCSCSNationalSports

अमनदीप और देव आदित्य का शानदार प्रदर्शन; छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड पर दर्ज की रोमांचक जीत

सीनियर मेंस विजय हजारे ट्रॉफी 2025

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर मेंस विजय हजारे ट्रॉफी 2025 का आयोजन 24 दिसंबर 2025 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का सातवां तथा अंतिम मुकाबला 8 जनवरी 2026 को जयपुर में उत्तराखंड सीनियर टीम के खिलाफ खेला गया। मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ ने निर्धारित 50 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 265 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तिवारी ने 35 रन और श्रमिक यादव ने 29 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की गेंदबाजी में देवेंद्र सिंह ने 3 विकेट झटके। 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 258 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की ओर से कुणाल चंदेला ने 67 रन, आकाश सुधीर ने 62 रन तथा सुयश ने 52 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में देव आदित्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि अजय मंडल ने 2 विकेट चटकाए। इस प्रकार छत्तीसगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में उत्तराखंड को 7 रनों से पराजित कर विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button