Big StoryState

बस्तर गोंचा महपर्व के लिए मुख्यमंत्री साय को दिया न्योता

रायपुर। बस्तर गोंचा महपर्व में शामिल होने हेतु 360 घर अरण्यक ब्राम्हण समाज का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में न्यौता सौंपकर बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर गोंचा महापर्व 22 जून से प्रारंभ हो गया है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस महापर्व में भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा (श्री गोंचा पूजा विधान) 07 जुलाई को संपन्न किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने न्यौता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रियासत कालीन परंपरा के निर्वहन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही बस्तर गोंचा महापर्व के बीच में एक दिन भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए जगदलपुर आने की सहमति प्रदान की है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button