gharghodaState

भाजपा मंडल घरघोड़ा ने मनाया स्थापना दिवस

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। रविवार 6 अप्रैल को भाजपा मंडल घरघोड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया, भाजपा के स्थापना दिवस के इन अवसर पर पार्टी के जनसंघ, जनता पार्टी से लेकर भाजपा के आज विशाल वट वृक्ष रूपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक में सफर पर चर्चा हुई व भाजपा के इतिहास को जाना। इस अवसर पर उन सभी महापुरुषों को नमन किया गया, जिन्होंने भाजपा की नींव में देशभक्ति के बीज बोकर करोड़ों राष्ट्रभक्तों का वटवृक्ष तैयार करने का कार्य किया। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा विकसित और हर क्षेत्र में श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करती रही है।
उक्त अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री जेनेश्वर मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश पटेल, रंजीत कनौजिया, हंस राज गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, कुंतीला उरांव, कुलदीप डनसेना, यश सिन्हा, पालू उरांव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button