gharghodaState

RBN लैलूंगा की टीम बनी रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट- 2023 की विजेता

  • पहली बार टूर्नामेंट में खेल रही बालाजी कांकेर की टीम रही उपविजेता
  • श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय रहीं समापान समारोह की मुख्य अतिथि
  • मां भारती सेवा समर्पण समिति झरन ने किया शानदान तीसरे वर्ष बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
  • प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी तथा दूसरा, तीसरा और चतुर्थ इनाम क्रमश: 51 हजार,31 हजार,21 हजार रहा

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। इस वर्ष भी विगत तीन वर्षों की भांति रानी दूर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का हुआ समापन। माँ भारती सेवा समीती झरन के तत्वधान में बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा संस्करण समाप्त हो चुका है। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। कांकेर, भिलाई,रायपुर, दूर्ग, कोरिया, सरगुजा जश्पुर, दिल्ली, RBN लैलूंगा, गोन्ड सी.जी, झगरपुर बिलासपुर धमतरी और झारखंड। आयोजन समिती की अध्यक्ष श्रीमती शांता भगत जी ने बताया की इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें आई । और उन्हें दो ग्रुप में बना कर के लीग मैच कराया गया तथा इस प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये एवं ट्रॉफी था तथा दूसरा तीसरा और चतुर्थ इनाम क्रमश: 51 हजार,31 हजार,21 हजार था। शीतकालीन में 7 दिनों तक चले इस लम्बे प्रतियोगिता में सभी टीमों में से 4 टीमें सेमी फाइनल में प्रवेश कर पाई। कांकेर, भिलाई, लैलूंगा, रायपुर कि टीमें पहुंची । पहला सेमी फाइनल मैच भिलाई बनाम कांकेर के मध्य खेला गया जिसमे कांकेर की टीम ने भिलाई को 2 विकेटों से हराया। इसके पश्चात दूसरा सेमी फाइनल RBN लैलूँगा बनाम रायपुर के मध्य खेला गया जिसमे RBN लैलूँगा की टीम ने 4 विकेटों से रायपुर को हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया।


माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन,के द्वारा बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का 4वां संस्करण आयोजन दिनाँक 25 दिसम्बर के शुभ अवसर पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म जयंती के अवसर पर शुभारंभ हुआ इस प्रतियोगिता में देश के कोने कोने बालिका क्रिकेट टीमें शामिल हो रही है,जिसमें क्लब दिल्ली दिल्ली, सोनेट क्लब झारखण्ड (राँची),व छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की बालिका क्रिकेट टीमें आईबीएन ले लूंगा के जी स झगरपुर गोल्ड सीजी जेसीसी रायपुर, आरएसके बिलासपुर, डी ब्लू दुर्ग, महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर, सरगुजा, 11 स्टार कोरिया, बालाजी कांकेर, भिलाई, डीएमडी धमतरी प्रतियोगिता में शामिल हुई थी रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के स्पॉन्सर प्रायोजक )


पुल A टीम(1) RBN-लैलूंगा, कप्तान ममता भगत, कोच बजरंग बारिक स्पांसर-एल.आर. ज्वेलर्स लैलूंगा -श्री विशाल बापोड़िया जी,(2) RSK- बिलासपुर, कप्तान सुजाता भगत कोच जगदीश यादव स्पांसर – पवन एलेक्ट्रॉलिक्स व फर्निचर – लैलूंगा, श्री सौरभ सिंघानिया जी,(3) DCC-दिल्ली, कप्तान , कोच सोनू जी स्पॉन्सरशिप – श्याम बजाज ऑटोमोबाइल्स, श्री आशिष मित्तल जी(4) धमतरी, कप्तान धनलक्ष्मी गोस्वामी स्पांसर-देव गंगा बोरवेल्स लैलूंगा, श्री ईश्वर पटेल जी,(5) MCC-जशपुर, कप्तान आंकाक्षारानी कोच-संतोष स्पांसर- मोबाइल केयर इलेक्ट्रानिक्स, श्री शंभु सारथी जी( 6) कांकेर, कप्तान भूमिका यादव कोच. गोल्डी जी, स्पांसर – संजय शरण ऑटो लैलूंगा(7) सरगुजा कप्तान अनिता सोन्हीच कोच विकास “स्पांसर – VM नर्सिंग कॉलेज विश्रामपुरपूल बी JCC-रायपुर, कप्तान चांदनी गायकवाड़ कोच विनोद यादव स्पांसर – मायाराम फ्यूल लैलूंगा मनीष मित्तल जी, SONET CLUB – झारखण्ड, कप्तान दिव्या हत्तुनिया, कोच फरहानाज, जीतू जी ,स्पोसर- श्री आशीष गोयल जी ,श्री अंकित गोयल जी (CA) भिलाई कप्तान विद्या वर्मा, कोच सीता वैष्णव, स्पांसर-ऋषि वन्दना रेस्टोरेंट लैलूंगा श्री शिवनंदन भगत, 11-star कोरिया, कप्तान अनिता सोनपाकर कोच जेवियर किस्पोट्टा , स्पॉन्सरशिप- हीरोज ग्रुप पत्थलगांव, LTC- मधुसूदन यादव MDRT-MS , डी डब्ल्यू दुर्ग कप्तान हेमा साहू, कोच किरन साहू , स्पांसर एकलव्य कंप्यूटर इंस्टीट्यूट कुंजारा, श्री. आशिष सिदार जी ,KGHSS झरगरपुर, कप्तान शिवानी नाग कोच ओमप्रकाश पटेल जी,स्पॉन्सरशिप- हाईटेक कम्प्यूटर, इजुकेशन एड सर्विस, श्री कमलेश नायक ,GOLD CG लैलूँगा, कप्तान नीलम राठिया, कोच श्री डिलेश्वर राठिया स्पॉन्सरशिप हे।।इस प्रतियोगिता को आईपीएल के तर्ज पर रखा गया 14 टीमों को 6-6 लीग मैच दिया गया। जो टीम पूल “A” व “B” लीग टेबल में टॉप और सेकंड पोसिटिव पर थी उनके उनके बीच में सेमीफाइनल की मैचेस हुई। जिसमें 1 सेमीफाइनल JCC रायपुर VS RBN लैलूंगा की टीमों की बीच में हुआ।जिसमें सेमीफाइनल में RBN लैलूंगा की टीम विजयी होकर इस प्रतियोगिता की पहली फाइनलिस्ट बनी। और 2 ND सेमीफाइनल मैच BALAJI कांकेर VS भिलाई की बीच हुई जिसमें BALAJI कांकेर की टीम 2ND फाइनलिस्ट बनी। रानी दुर्गावारी बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता को अपनी दोनों फाइनलिस्ट मिल गयी। और इस प्रतियोगिता का तीसरा व चौथा स्थान के लिए अभी JCC RAIPUR VS BHILAI की बीच मुकाबला हुई जिसमें भिलाई की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। और JCC रायपुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता आयोजन के फाइनल में पहुँची RBN लैलूंगा VS BALAJI कांकेर की बीच हुआ शानदार मुकाबला जिसमें पिछले 2 सालों की विजयी टीम इस बार भी बालाजी कांकेर को हराकर फिर इस बार रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के किताब को अपने नाम करने में सफल रही। RBN लैलूंगा की टीम इस प्रतियोगिता विजेता और बालाजी कांकेर की टीम इस प्रतियोगिता में पहली बार शामिल होकर उपविजेता बनी ।

श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय रहीं समापान समारोह की मुख्य अतिथि

रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती मुख्य अतिथि मान. श्रीमती कौशल्या विष्णुदेव साय जी (धर्मपत्नी मुख्यमंत्री श्री साय जी) अध्यक्षता मान. श्री राजेश चौहान जी (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट माँ भारती सेवा समर्पण समिति के द्वारा आयोजित रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के फाइनल मैच में बहादुर बेटियों का उत्साहवर्धन करने के लिए क्षेत्र की 100 से अधिक स्व सहायता समूह की महिलायें पहुँची। कौशल्या साय जी का उदबोधन मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी ने कहा कि माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन के द्वारा आयोजित इस रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन ऐसे ही करते रहे, मैदान व अवसर देते रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे आने के लिए अवसर मिलता रहे। विशेष इस प्रतियोगिता के आयोजक व समिति की अध्यक्ष श्रीमती शान्ता भगत जी को बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। मैं इस क्षेत्र बेटियों के खेल को व प्रतिभा को देखते बालिका क्रिकेटर बेटियों के लिए एकेडमी उपलब्ध कराने के लिए मान. यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से चर्चा करने की बात कही।श्री राजेश चौहान का उदबोधनरानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 की अध्यक्षता मान श्री राजेश चौहान जी,(अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर ) समिति के अध्यक्ष श्री शान्ता भगत जी को सफल आयोजन के लिए ,बधाई व शुभकामनाएं दी।ऐसे ही आयोजन कराते रहने से ग्रामीण इलाकों की बेटियां भी भारत देश की क्रिकेट टीम से देश का प्रतिनिधित्व करने की क्षमता निर्माण होगा। इस आयोजन को सफल बनाने में लगे समिति के लोग, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से, व सहयोग सभी का माँ भारती सेवा समर्पण समिति झरन व समिति अध्यक्ष के श्रीमती शांता भगत जी ने सभी का आभार किया । फाइनल मैच RBN लैलूंगा VS BALAJI कांकेर की मैच में RBN लैलूंगा की टीम से खेल रही ग्रामीण अंचल से बेटी ममता भगत के मैच के दौरान गेंदबाज़ी व शानदार खेल को देखकर विशेषकर फाइनल ओवर की गेंदबाजी को देखते हुए, उन्हें अभास हो गया कि ग्रामीण अंचलो की बेटियां में प्रतिभा भरी हुई है बस उसे अवसर और मैदान देने की आवश्यकता है। रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 फाइनल मैच में अध्यक्षता कर रहे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री राजेश चौहान जी ने अपने एकेडमी से शामिल कर उनके प्रतिभाओं और धार लगाने की बात कही। जैसे जैसे मैच बढ़ता गया, उन्होंने देखा कि इस क्षेत्र के बेटियों में प्रतिभा की कूट कूट के भरी है बस उनको सही दिशा निर्देशन की आवश्यकता है। इस आयोजन के फाइनल मैच की मुख्य अतिथि श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय जी (मुख्यमंत्री धर्मपत्नी श्री साय जी) ने रानी दुर्गावती बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के इस आयोजन को देखते हुए कहा कि बालिका क्रिकेट में क्षेत्र की बेटियों और अपने प्रतिभा को निखारने सकने के लिए क्रीड़ा परिसर उपलब्ध कराने की बात करने की चर्चा मान. यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से की।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today