Big StoryState

दिल्ली से लौटे सांसद बृजमोहन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

रायपुर। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल नई दिल्ली से रायपुर लौट आए। उन्होंने कहा, जिस दिन पार्टी का निर्देश होगा उस दिन विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। दिल्ली से लौटने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं और ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उनकी आरती उतारी। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, मैं रायपुर की जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देता हूं। संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा, मैं शुरू से कहता रहा हूं कि पद और प्रतिष्ठा आने जाने वाली चीज है, परंतु जो कार्यकर्ता और जनता का प्यार और आशीर्वाद है, वह परमानेंट है। जिस दिन पार्टी का निर्देश होगा उस दिन विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button