Big StoryCity

होटल में रूम बुक कर युवक ने लगाई फांसी, बताई जा रही यह वजह…

रायपुर। रायपुर के होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अवधिया पारा के बालाजी होटल के कमरे से पुलिस ने लाश बरामद की है। बताया जा रहा है कि युवक शादी नहीं होने से तनाव में था। आशंका है कि इसी वजह से उसने घातक कदम उठाया होगा।
मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी प्रमोद
सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ब्राह्मणपारा निवासी
34 साल के नवीन दीवान के रूप में हुई है। उसने अपने ही
घर के पास 16 मई को होटल में रूम बुक किया था।



गमछे के सहारे लटका, कुर्सी को लात मारी बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने के लिए पलंग पर रखे गद्दे को हटाया होगा, फिर उसमें कुर्सी रखकर गमछे के सहारे झूल गया और कुर्सी को लात मारकर गिरा दिया। घटनास्थल पर पुलिस को एक चेयर गिरी हुई मिली है।

शादी नहीं होने से था परेशान

मृतक के घरवालों ने पुलिस को बताया कि नवीन फूडडिलवरी का काम करता था। घर में मां-बाप और बड़ा भाई रहता है। बड़े भाई की शादी हो चुकी है। नवीन की शादी नहींहुई थी। इस वजह से वह परेशान रहता था आशंका है किइसी वजह से उसने ये कदम उठाया होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button