State

गुरु गोविंद सिंह ने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया : मुख्यमंत्री

  • मुख्यमंत्री ने गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्खों के दसवें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह ने सदा प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पहली बार गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर दो जनवरी को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button