Big StoryNationalSports

आईपीएल : 7.4 लाख रुपए की पड़ेगी मिचेल स्टार्क की एक गेंद

कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा है


नई दिल्ली। आईपीएल की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। स्टार्क अगर लीग के सभी 14 मैच में खेलते हैं तो उनकी एक गेंद 7.4 लाख रुपए की पड़ेगी।
स्टार्क का 14 मैच खेलना तय
स्टार्क काे कोलकाता नाइटराइडर्स के सभी मैचों में खेलना तय है। अगर वह लीग राउंड के सभी 14 मैच में खेलते हैं और हर मुकाबले में अपने कोटे के चार ओवर (कुल 336 गेंदें) करते हैं तो उनकी एक गेंद 7.4 लाख रुपए की पड़ेगी। अगर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम फाइनल तक पहुंचती है तो उसे अधिकतम 17 मैच खेलने होंगे। ऐसे में स्टार्क 408 गेंद फेकेंगे। उनकी एक गेंद 6.1 लाख रुपए की पड़ेगी।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button