Big StorySports

फ्रेंच ओपन : बोपन्ना-एबडेन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पेरिस। भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी एन श्रीराम बालाजी और एमए रेयेस वारेला मार्टिनेज की जोड़ी को सुपर टाइब्रेकर में हराकर फ्रेंच ओपन पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। दूसरी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन ने तीसरे दौर में 6-7, 6-3, 7-6 से जीत दर्ज की। पहले सेट में बालाजी और मैक्सिको के रेयेस ने 5-4 की बढ़त बना ली थी। उनके पास सेट जीतने का सुनहरा मौका था जब एबडेन का फोरहैंड पर शॉट बाहर निकल गया लेकिन बालाजी ने भी यही गलती की। पहले सेट का फैसला टाइब्रेकर पर हुआ जिसमें बालाजी और रेयेस ने बाजी मारी। इसके बाद से हालांकि बोपन्ना और एबडेन ने दूसरे सेट में उन्हें कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला तीसरे सेट तक गया। इसमें बोपन्ना और एबडेन का अनुभव काम आया और विनर लगाकर एबडेन ने जीत पर मुहर लगा दी।


जोकोविच की ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 370वीं जीत
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पांच सेट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताब का बचाव करने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। जोकोविच ने अर्जेंटीना के 25 वर्षीय खिलाड़ी एफ सेरुंडोलो को चौथे दौर के मैच में 6-1, 5-7, 3-6, 7-5, 6-3 से हराया। यह मैच सोमवार देर रात तक खेला गया। जोकोविच की ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में यह 370वीं जीत है और इस तरह से उन्होंने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सेरुंडोलो ने जब लगातार दो सेट जीते तो लग रहा था कि जोकोविच के लिए वापसी करना आसान नहीं होगा लेकिन सर्बिया के इस खिलाड़ी ने इसके बाद शानदार खेल दिखाया तथा खुद को रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम और फ्रेंच ओपन में चौथे खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button