Big StoryState

भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, रायपुर के अस्पताल में भर्ती

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महोदय राजकुमार जांगड़े अपने घर के कृषि काम से 30 अगस्त को बाइक से सरसीवा जा रहे थे अपने ग्राम बरभाठा (अ )से जिनका सड़क पर आवारा कुत्ते के झुंड अचानक से उनके बाइक के सामने आ गया जिससे अनियंत्रित वाहन से दुर्घटना स्वरूप रोड पर गिर पड़े प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े जिसमें अन्य वाहन चालकों द्वारा जान पहचान होने पर उनके परिजनों को संपर्क किया जिसमें उनके परिजनों के द्वारा उन्हें सारंगढ़ में भर्ती कराया गया था सारंगढ़ राधा कृष्ण अस्पताल में सर के चोट का विशेष चिकित्सक न होने के कारण उनकी वास्तविक स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल आनंद-फानन में रीफर किया गया रायपुर के नारायण हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार वहां चल रहा है जिनका उचित स्वास्थ्य जानकारी हाल-चाल जानने के लिए रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखन दास जिला उपाध्यक्ष सत्यधर गौतम, जिला कार्यकारिणी सदस्य शेर बहादुर गौतम के द्वारा 11 से 12:00 रात्रि में उनके परिजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी वास्तविक जानकारी प्राप्त किया दुर्घटना संबंध में उनके परिवार से चर्चा करने तदुपरांत उन्हें देखने के लिए नारायण हॉस्पिटल रायपुर गए थे भीम आर्मी जिला अध्यक्ष माखन दास, जिला उपाध्यक्ष सत्यधर गौतम, घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज लहरे गए थे जहां भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार का आईसीयू में इलाज चल रहा है जो हमें मूर्छित अवस्था में मिले थे और जिला अध्यक्ष के द्वारा चिकित्सक से पूछा गया तो मूर्छित अवस्था से होश में आने के उपरांत उनका ऑपरेशन किया जाएगा बोला गया है, भीम आर्मी परिवार से तथागत गौतम बुद्ध से संत महापुरुषों का आशीर्वाद हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े को प्राप्त हो और वो जल्द से जल्द उनकी स्वास्थ्य में सुधार हो इस कामना के साथ रायगढ़ पूरी भीम आर्मी परिवार उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हैं रायगढ़ जिला अध्यक्ष माखन दास भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ l


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button