gharghoda

अन्नपूर्णा पवार को मिला सावित्रीबाई फुले सम्मान

भाटापारा की कवयित्री और लेखिका के उत्कृष्ट कार्य को मिला प्रदेश स्तर पर मान्यता…


घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की प्रसिद्ध व्याख्याता, वीर रस की कवयित्री और लेखिका अन्नपूर्णा पवार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ साहित्य एवं संस्कृति संस्थान महिला इकाई द्वारा रायपुर के वृंदावन सभागार में आयोजित किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल, अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश पंकज और डॉ. सुशील त्रिवेदी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ मित्र पत्रिका के वरिष्ठ संपादक सुधीर शर्मा और संरक्षण शशि दुबे द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की संभाग अध्यक्ष एवं आयोजक शोभा देवी शर्मा की भूमिका सराहनीय रही।

अन्नपूर्णा पवार को यह सम्मान उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए मिला है, जो न केवल उनके परिवार और जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

इस सम्मान से प्रेरित होकर अन्नपूर्णा पवार ने अपने कार्य को और अधिक जन-हितकारी बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button