Big StoryRAIPUR

कांग्रेस संचार प्रमुख शुक्ला ने कहा- सार्वजनिक बयानबाजी पर होगी अनुशासनहीनता की कार्रवाई

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। पार्टी में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं और एक दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी अवांछित है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सभी कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहें। किसी भी प्रकार के बयान मीडिया में न देवें। पार्टी के किसी भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता द्वारा पार्टी क खिलाफ की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। पार्टी नेतृत्व ने सभी से कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी संयम रखें, अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें। सार्वजनिक बयानबाजी आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button