Big Storygharghoda

जशपुर जिले के CEO वीरेंद्र कुमार राठौर के सरकारी निवास पर ED की रेड, 7 घंटे जांच के बाद ED सीईओ को अपने साथ ले गई



घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। जशपुर जिले के मनोरा सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर के सरकारी निवास पर ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मनोरा जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राठौर के सरकारी निवास में करीब सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहुंची और लगभग 7 घंटे के जांच के बाद ईडी की टीम जनपद सीईओ को अपने साथ ले गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़ रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जनपद सीईओ के मनोरा स्थित सरकारी निवास के अलावे उनके निजी निवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. सभी ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है। ईडी की टीम शायद जनपद सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर को मनोरा से अपने साथ सीईओ ने उनके घर कटघोरा लेकर जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़े हैं. तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोरबा में थी, तब ये जनपद सीईओ कटघोरा थे। उस समय डीएमएफ की राशि की जमकर बंदरबांट की गई थी. इस वजह से इनके यहां भी छपा पड़ा है। विधानसभा चुनाव से पहले इनका तबादला जशपुर किया गया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button