Big Storykanker

विधायक आशाराम नेताम ने लेण्डारा में पहुंच कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

कांकेर। नरहरपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत लेण्डारा में विधायक आशाराम नेताम जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत सुरोजिया के पहुंचने पर ग्राम वासियों ने बाजे गाजे महिलाओं ने आरती उतारकर स्वागत किया मांडरी नर्तक दल ने उनके लिए विशेष नृत्य से आयोजन को रंगीन बनाया। इसके बाद विधायक आशाराम नेताम ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से बारी-बारी सुना एवं उनका निराकरण भी किया ग्रामीणों ने विधायक को मांग पत्र सौंपा इस अवसर पर विधायक नेताम ने कहां की आप लोगों की समस्या मेरी समस्या है इसलिए हम आप लोगों की गांव में आप लोगों से मिलने एवं गांव की समस्याओं को जानने के लिए आए हैं ताकि हम आप लोगों की गांव की समस्याओं को निराकरण कर सके उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि आप लोगों कि गांव में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो मुझे अवगत करायै ताकि हम उसका निराकरण कर सके जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button