Big StoryNationalSports

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 28 से 30 दिसंबर तक रायपुर में, तीरंदाजी के साथ इस बार फुटबाल भी शामिल

रायपुर। रायपुर में 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज खेल ज्योति रैली से होगा। 28 से 31 दिसंबर तक होने जा रही प्रतियोगिता में तीरंदाजी के साथ किसी एक खेल को इसमें शामिल जाता है। इस क्रम में इस साल फुटबाल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 दिसंबर को जयस्तंभ चौक से साइंस कॉलेज तक एक विशाल खेल ज्योति रैली निकालकर की जाएगी। इसमें केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया के शामिल होने की संभावना है। प्रतियोगिता में 40 से अधिक राज्यों के 1000 से अधिक वनवासी खिलाड़ी भाग लेंगे। इस साल के लिए बनाई गई स्वागत समिति के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, सचिव अमर बंसल, अनुराग जैन, पी. रामनाथ कश्यप, अतुल योगी ने संयुक्त रुप से पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। आगे बताया कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 27 दिसंबर से सभी प्रतिभागियों का पंजीयन शुरू हो जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति के छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा किया जा रहा है। इसमें देश के वनांचल क्षेत्र के सैकड़ों ऐसे खिलाड़ी शामिल होंगे जो पहली बार ट्रेन का सफर करके रायपुर पहुंचेंगे। उत्तर पूर्वी राज्यों के अंदरूनी क्षेत्रों से लेकर अंडमान-निकोबार द्वीप के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न 40 राज्यों के खिलाडिय़ों के साथ नेपाल के भी जनजातीय खिलाडिय़ों को शामिल किया गया है।



29 को होगा सांस्कृति आयोजन
मंत्री श्री कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजनों को साइंस कॉलेज मैदान, रविवि के खेल विभाग के मैदान के साथ कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में भी आयोजित किया जाएगा। 28 दिसंबर को प्रतियोगिता का आरंभ होगा, वहीं 31 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान में इसका समापन होगा। प्रतियोगिता के बीच 29 दिसंबर को एनआईटी मैदान में विभिन्न राज्यों के जनजातीय प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रतिभागियों के लिए मातृहस्त भोजन होगा। इसमें 500 से अधिक परिवारों की सहभागिता होगी। समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्रियों को आमंत्रित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button