Big StoryInternationalNational

मॉरीशस में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर 2 घंटे छुट्टी

सरकार ने हिंदुओं के लिए प्रस्ताव पास किया, कहा- यह श्रीराम की वापसी का प्रतीक



मॉरीशस की सरकार ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को हिंदू धर्म मानने वाले कर्मचारियों के लिए 2 घंटे की छुट्टी की घोषणा की है। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। मॉरीशस की कैबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

कैबिनेट की तरफ से जारी किए प्रस्ताव में कहा गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन एक ऐतिहासिक घटना है। यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 22 जनवरी को दोपहर 2 बजे से हिंदुओं को दो घंटे की स्पेशल छुट्टी दी जाएगी।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ ने कैबिनेट के इस फैसले पर कहा कि ये हिंदुओं की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करने के लिए छोटी सी कोशिश है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी सहित कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

राम मंदिर से जुड़ी इन तस्वीरों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शेयर किया था।

राम मंदिर से जुड़ी इन तस्वीरों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शेयर किया था।

मॉरीशस के सांसद ने कहा था- PM मोदी की वजह से अयोध्या पर ध्यान दिया गया
मॉरीशस के सांसद महेंद गंगा प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा था कि सिर्फ PM मोदी ही अयोध्या को फिर से दुनिया के सामने ला सकते थे और उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। मैं और मॉरीशस में रह रहे हिंदू आज इस बात से बेहद खुश हैं कि भगवान राम का मंदिर अब वहां है, जहां वे पैदा हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button