Big Storygharghoda

जादू-टोने के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति और सौतन समेत 4 गिरफ्तार

जशपुर(गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में एक 48 वर्षीय महिला की उसके ही पति, सौतन और अन्य रिश्तेदारों ने बेहद अमानवीय तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



अंधविश्वास ने ली जान, पार की क्रूरता की सारी हदें मृतका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई को शक था कि गोईदी बाई जादू-टोना करती है, जिसके कारण उन्हें संतान नहीं हो रही है और पिता को कैंसर की बीमारी हुई है।

इसी शक के चलते 5 मार्च 2026 की दोपहर खेत में बनी एक झोपड़ी में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने मृतिका के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद पति ठूपन राम और सौतन फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और सुनील राम तथा सुरन्ती बाई ने मिलकर मृतिका के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया। इस अमानवीय कृत्य के कारण मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हत्या को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर लिटा दिया और ऊपर से कंबल ओढ़ा दिया।

भाई की सूचना पर पुलिस ने किया मामले का खुलासा इस सनसनीखेज वारदात का पता तब चला जब 6 मार्च 2026 को मृतिका के भाई सहलू राम (30) ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी है। सन्ना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव और आसपास खून के निशान मिले। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गुप्तांग में कठोर वस्तु से गंभीर चोट (Homicidal) के कारण मौत होने की पुष्टि हुई।

कड़ाई से पूछताछ में उगले राज पुलिस ने जब संदेह के आधार पर मृतिका की सौतन फुला बाई से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया है।

इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी: थाना सन्ना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button