gharghoda

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, अध्यक्ष चयन समिति केन्द्र -02 बिलासपुर रेंज ने जारी किया आदेश

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा 2023-24 के तहत बिलासपुर रेंज में आरक्षक भर्ती परीक्षा केन्द्र कमांक 02 रायगढ़ में 16.11.2024 से प्रारंभ की गई थी। लेकिन माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के आदेश के बाद भर्ती प्रक्रिया को 27.11.2024 को स्थगित कर दिया गया था। अब माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के अंतिम निर्णयानुसार भर्ती प्रक्रिया पुनः 06.11.2024 से प्रारंभ हो रही है। जिन अभ्यर्थियों को 08.12.2024 को दस्तावेज़ जांच, शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 08.12.2024 को भर्ती केन्द्र कमांक-02 रक्षित केन्द्र रायगढ़ में उपस्थित होंगे। साथ ही, जिन अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा 27.11.2024 से 07.12.2024 तक होना था, उनकी भर्ती परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र अलग से जारी किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ एवं अध्यक्ष चयन समिति केन्द्र कमांक-02 बिलासपुर रेंज ने आदेश जारी किया है.



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button