Big StoryEntertainment

‘आर्टिकल 370’ : यामी गौतम बोलीं- कंगना की बदौलत मिल रहा है काम

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, वह प्रेग्नेंट हैं और उनकी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ 23 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही कारण है कि वह प्रेंग्नेंसी में भी अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म पर बात करते-करते कंगना रनौत की तारीफ की। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कंगना के साथ-साथ विद्या बालन का भी नाम लिया।



पढ़िए क्या बोलीं यामी गौतम। जब यामी गौतम के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आई थी तब कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। इस पर रिएक्ट करते हुए यामी ने एनबीटी से कहा, “हां, बहुत अच्छा लगा। बहुत पॉजिटिव और वेलकमिंग लगा। कंगना बहुत अच्छी अदाकारा हैं। उनकी आप कोई भी फिल्म उठाकर देख लीजिए चाहे ‘क्वीन’ हो या फिर कोई और, सारी फिल्मों को देखकर लगता है कि ये राइटिंग है, ये एक्टर का होमवर्क है।

सिर्फ फिल्में ही नहीं, उनकी स्पीच और उनका लुक भी बहुत कमाल का होता है। यामी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, “कंगना ने बहुत अच्छी-अच्छी फिल्में की हैं और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी की है। उनकी इसी सफलता के बाद रास्ता बनते चले गए और आज इसका फायदा हमें मिल रहा है। अगर आज हमें कोई मौका मिल रहा है तो वह कंगना, विद्या बालन जैसी अभिनेत्रियां की वजह से मिल रहा है। उन्होंने अच्छे किरदार और अच्छी स्क्रिप्ट चुनकर अपनी साख अपने नाम पर बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button