gharghoda

राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक की गरिमा में उपस्थित के साथ संपन्न

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा (शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध) का राष्ट्रीय सेवा योजना सप्त दिवसीय विशेष शिविर विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, जिला संगठक श्री भोजराम पटेल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री एस एल साहू के नेतृत्व में विशेष शिविर ग्राम पंचायत नवापारा टेंडा में दिनांक 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 22 दिसंबर को संपन्न हुआ। शिविर उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्रीमती उर्मिला सनत राठिया (सरपंच ग्राम पंचायत नवापारा टी )श्री घनश्याम गुप्ता (ग्राम पटेल )श्री मुकुत राम गुप्ता अध्यक्ष शाला विकास समिति, श्री अरुण कुमार पांडा अध्यक्ष पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा, डॉ.जगदीश तिर्की (प्राचार्य) द्वारा मां सरस्वती एवं प्रेरणा पुरुष विवेकानंद जी का तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित के साथ आरंभ हुआ। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा दैनिक गतिविधि के अंतर्गत सुबह योग ,प्रभात फेरी,परियोजना कार्य. स्वच्छता,पौधों रोपड़,सर्वे,कार्य किया गया।
शिविर की विशेष कार्य शिवरात्रि द्वारा स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में रक्तदान सात स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया।बौद्धिक परिचर्चा में स्वास्थ्य विभाग से एस के पैंकरा (खंड चिकित्सा अधिकारी घरघोड़ा एवं डॉ डी एल बघेल ,आकाश पटेल,पशु चिकित्सा विभाग से डॉ आकाश पटेल एवं कृषि विभाग से एस के (ए ई ओ) पैंकरा बी आर राठिया (आरए ई ओ) ने अपने अपने विभाग की जानकारी प्रदान किया गया। शिविर के अंतिम रात्रि में स्वयं सेवकों द्वारा भव्य कार्यक्रम सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय लालजीत सिंह राठिया विधायक विधान सभा क्षेत्र धरमजयगढ़ )की उपस्थिति से रंगमंच में रौनकता फैल गई सभी ग्रामवासी एवं स्वयंसेवक विधायक जी क को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। विधायक जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को स्वालंबी आत्मनिर्भर एवं स्ट स्किल डेवलपमेंट पर फोकस करने की बात कही गई राशियों विशेष शिविर की समापन अवसर पर अतिथि श्रीमती उर्मिला सनत राठिया (सरपंच)विशिष्ट अतिथि श्री घनश्याम गुप्ता श्री मुकुत राम गुप्ता श्री अरुण कुमार पांडा श्री विजय कुमार डसेन श्री दौलत राम पटेल डॉ. जगदीश तिर्की अतिथि रहे। समापन अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से सभी स्वयं सेवकों को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए आगामी सत्र में हमारे ग्राम में लगाने के लिए आग्रह किया विशेष शिविर के समापन अवसर पर सभी स्वयं सेवकों को अरुण कुमार पंडित जी एवं श्री विजय कुमार डनसेनाद्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इनकी रही सराहनीय कार्य कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ से अजय कुमार मिश्रा श्रीमती चंद्रकांति साव , रामप्यारे सूर्यवंशी, सुश्री मोनिका लकड़ा, सुश्री पद्मिनी भोय,श्रीमती बबीता साहू ,अभिषेक कुजूर, सुश्री रजनी सिदार ,दुर्गेश स्वर्णकार ,राजेंद्र साव ,सुश्री तारा गुप्ता, श्रीमती रश्मि गुप्ता , एवं आसमति उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ स्वयं सेवकों की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम की समापन कार्यक्रम अधिकारी एस एल साहू द्वारा सभी अतिथिगण, सहयोगी, ग्रामवासियों ,एवं शिविर का सफल संचालन के दीपक सिंह ठाकुर एवं मोहित सिंह सिदार कोआभार व्यक्त किया गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button