Big StoryCSCSSports

छत्तीसगढ़ ने गुजरात को 7 विकेट से हराया, ऐश्वर्या ने खेली नाबाद 48 रन की पारी

रायपुर। गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सीनियर वुमेंस इंटर स्टेट टी 20 अभ्यास मैच 2024-25 जारी है। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात आदि टीमें हिस्सा ले रहीं है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ का तीसरा मैच गुजरात के विरुद्ध अहमदाबाद में खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर केवल 93 रन ही बनाये। गुजरात की ओर से कृष्णा पटेल ने सर्वाधिक 25 रन तथा जील मीठाईवाला ने 19 नाबाद रनों का योगदान दिया। कनक पटेल ने 15 रन बनाये। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया तथा बल्लेबाजो को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रीती यादव, महक नरवसे तथा श्रेया श्रिवास ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ ने 17.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने सर्वाधिक 48 रन नाबाद तथा नेहा बडवैक ने 23 रनों का योगदान दिया। गुजरात की ओर से पुष्टि नादकर्णी ने 3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button