Big StoryState

Breaking : पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली,प्रधान आरक्षक की हुई मौत

रायपुर। सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चलने से प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के भी घायल होने की सूचना है। सुबह क़रीबन 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा  के सुरक्षा में लगे हुए वीआईपी सुरक्षा कंपनी के एपीसी राम कुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। इस दौरान पिस्टल से गोली चली। हादसे में एपीसी के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में गोली लगी। प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल लाया गया,मृत्यु हो गई है। एपीसी राम कुमार दोहरे का इलाज जारी है। मृतक प्रधान आरक्षक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। प्रथमतया, मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले में जांच की जा रही है।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button