Big StoryState

सीएम ने किया चार हजार 471 करोड़ के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर से प्रदेशवासियों को 16 विभागों के 4 हजार 471 करोड़ रुपए की लागत के 2715 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल लोकार्पण-भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी विकास कार्य अधोसंरचनाओं के विकास से जुड़े हैं, जो जनसुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे। इन कार्यों का सीधा संबंध हमारे आर्थिक विकास से भी है। इन विकास कार्यों में 2 हजार 368 करोड़ रुपए की लागत के 1121 कार्यों का भूमिपूजन तथा 1705 करोड़ की लागत के 1530 कार्यों का लोकार्पण तथा 398 करोड़ रुपए लागत के 64 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।



छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का काम इसी तरह होगा : सिंहदेव
उप मुख्यमंत्री टीएस सिहदेव कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े। श्री सिंहदेव ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने का काम इसी तरह होता रहेगा। इन विकास कार्यों से आमजनों की सुवधिाएं बढ़ेगी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्यसचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, एस.भारतीदासन सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इन कार्याें का भी लोकर्पण-भूमिपूजन- शिलान्यास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भूमिपूजन, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अंतर्गत 1284.42 करोड़ रुपए के 19 कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 404.02 करोड़ के 1192 कार्य, उच्च शिक्षा विभाग में 126.22 करोड़ के 31 कार्य, गृह विभाग में 101.81 करोड़ के 30 कार्य, क्रेडा विभाग में 49.88 करोड़ के 03 कार्य, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 533.32 करोड़ के 17 कार्य, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में 362.81 करोड़ के 09 कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 99.91 करोड़ के 04 कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 816.62 करोड़ के 146 कार्य, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में 13.85 करोड़ के 06 कार्य, परिवहन विभाग में 72.34 करोड़ रूपए के 03 कार्य, अनुसूचित जनजाति विभाग में 133.76 करोड़ के 10 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्लपमेंट कार्पोरेशन में 146.53 करोड़ के 11 कार्य, डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर एंड टेक्नालजी में 172.06 करोड़ के 331 कार्य, लोकनिर्माण विभाग में 144.5 करोड़ के 02 कार्य तथा अपेक्स बैंक में 9.8 करोड़ का 01 निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button